Powered by Blogger.

Poetic Fun Jokes COMMENT कसने वाला लड़का Poem

एक लड़के की शादी हो गई.. कल का लड़का आज पति बन गया.. कल तक मौज करता, हर एक पर comment कसने वाला लड़का, अब किसी का रखवाला बन गया.. कल तक अंडरवियर में पूरे घर में घूमने वाला लड़का, आज नाइट सूट पहनकर बेडरूम में जाना सीख गया.. रोज मजे से पैसे खर्च करने वाला लड़का आज साग-सब्जी का भाव करना सीख गया.. कल तक FULL SPEED में बाइक चलाने वाला लड़का, आज BIKE के पीछे बैठालकर हौले-हौले चलाना सीख गया.. कल तक तो तीन बार खाना सूतने वाला लड़का आज अपने ही घर में खाना बनाने में मदद करना सीख गया... हमेशा जिद करने वाला लड़का, आज किसी की जिदों पूरा करना सीख गया.. कल तक तो मम्मी से काम करवाता लड़का, आज बीवी के काम करना सीख गया.. कल तक तो भाई-बहन के साथ झगड़ा करता लड़का, आज साली-सालों से प्यार से बोलना सीख गया.. पिता की आंख का पानी, बीबी के ग्लास का पानी बन गया.. फिर भी लोग कहते हैं कि बेटी पराई हो गई.. पर वास्तव में बेटा पराया होता है । यह बलिदान केवल लड़का ही कर सकता है, जो अपने ही घर में रहकर पराया हो जाता है, इसलिए हमेशा बेचारे लड़के की झोली दया और प्यार से भरी रखना...

0 comments:

Post a Comment